Friday 17-Apr-2026

अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह, राहुल गांधी पर भी बोला हमला; मुसलमानों को दी नसीहत

अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह, राहुल गांधी पर भी बोला हमला; मुसलमानों को दी नसीहत

बेगूसराय, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह मंगलवार को बेगूसराय में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे, जहां मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर कहा कि यह सारे के सारे लोग परिवारवाद से जुड़े हुए हैं। लोगों को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा में एक साथ राज करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

इस दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग सामाजिक विद्वेष पैदा कर रहे हैं। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, इसी वजह से विकास हो रहा है। अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते राहुल गांधी सत्ता में होते तो कश्मीर से 370 धारा नहीं हटती बल्कि कश्मीर को राहुल गांधी पाकिस्तान में मिलाकर दम लेते। डोकलाम की जमीन चीन को दे देते। यह लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं और लोगों को भरमाने का काम करते हैं।

impact add6

केंद्रीय मंत्री ने मुसलमानों को नसीहत देते हुए कहा कि वह वक्फ बोर्ड के चक्कर में ना पड़ें इसी में उनकी भलाई है। बता दें कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल आने के बाद मुसलमान की ओर से एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें मेल के माध्यम से समर्थन जुटाया जा रहा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों से भी बिल के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया था। इसी पर गिरिराज सिंह ने यह नसीहत दी है।