Saturday 13-Jun-2026

नवादा में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

नवादा में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

बिहार के नवादा में जिले में एक ही परिवार की तीन महिला सदस्यों की संदिग्ध मौत की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. मृतकों में एक सरकारी शिक्षिका भी शामिल है. कौआकोल थाना क्षेत्र के भलुआही गांव की यह घटना है. मृतकों में मां और उसकी दो पुत्रियां शामिल हैं. जिसमें एक पुत्री शिक्षिका बताई जाती हैं.

जानकारी के अनुसार भलुआही बाजार में अवस्थित सेवानिवृत्त इंजीनियर स्वर्गीय नियाज अहमद के मकान में रह रही उनकी पत्नी आमना खातून (उम्र-लगभग 85 वर्ष), उनकी शिक्षिका पुत्री शबाना खान (उम्र-लगभग 55 वर्ष) एवं एक अन्य पुत्री मंजू खातून (उम्र-लगभग 56 वर्ष) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. तीनों महिलाएं का शव मकान के ही अलग अलग कमरा से बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार शव को देखने के बाद घटना एक-दो दिन पूर्व का होना प्रतीत होती है.

स्थानीय लोगों द्वारा मृतका के घर से शव की दुर्गंध आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में जुट गई है. सूचना मिलने तक शव को घर से बाहर नहीं निकाला गया था. घटनास्थल पर पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी, इंस्पेक्टर एवं कौआकोल थाना की पुलिस कैम्प किये हुए हैं.