Monday 24-Aug-2026

रोहतास में डबल मर्डर, 2 युवकों की गोली मारकर हत्या; नहर किनारे मिली लाश

रोहतास में डबल मर्डर, 2 युवकों की गोली मारकर हत्या; नहर किनारे मिली लाश

रोहतास, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के रोहतास जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। गुरुवार की सुबह डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। हत्या की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार दअरसल जिले के बिक्रमगंज के धारूपुर गांव में नहर किनारे वाली सड़क के पास से बिक्रमगंज थाना की पुलिस ने दो युवकों के शव को बरामद किया है। शव से कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी बरामद हुई है। बाइक पर लगे नंबर प्लेट से बताया जा रहा है कि वो बक्सर जिले की है।

impact add6

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि गोली मारकर हत्या की गई है लेकिन अभी तक दोनों की पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल से बरामद बाइक का नंबर बक्सर जिला का है। जो किसी महिला के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।

बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय मौके ने बताया है कि दोनों युवकों को यहां पर लाकर गोली मारी गई है। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई। नहर के पास से ही एक बाइक भी बरामद की गई है, जो बक्सर जिले की है।