Monday 24-Aug-2026

पटना में लुधियाना की ऑर्केस्ट्रा डांसर से 6 युवकों ने की दरिंदगी, जबरन शराब पीलाने की कोशिश

पटना में लुधियाना की ऑर्केस्ट्रा डांसर से 6 युवकों ने की दरिंदगी, जबरन शराब पीलाने की कोशिश

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

राजधानी पटना में लुधियाना की ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ एक गेस्ट हाउस में गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता से इसकी लिखित शिकायत बाईपास थाने में की है। शिकायत के अनुसार पीड़िता के साथ आधा दर्जन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश की गई। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना की रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर को उनकी कुछ सहयोगियों के साथ कुछ युवकों ने बाईपास थाना क्षेत्र के एक कार्यक्रम के सिलसिले में बुलाया था। बुलाने के बाद सभी युवकों ने आर्केस्ट्रा डांसर को बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गए और जबरदस्ती उनके साथ आधा दर्जन युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। जब युवती ने इसका विरोध किया और चीखना चिल्लाना शुरू की तो गेस्ट हाउस के मैनेजर ने वहां पहुंचकर युवकों से कमरा को अंदर से बंद कर लेने की बात कही।

शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक पीड़िता को वहां छोड़कर मौके से फरार हो गए। किसी तरह युवती बाईपास थाना पहुंची और थाना में छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि युवकों ने जबरदस्ती उनको शराब पिलाने की भी कोशिश की थी।

घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता के एक कार्यक्रम में बुलाकर उसके साथ मारपीट और गैंगरेप का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।