Saturday 13-Jun-2026

एक घिसा-पिटा हट है ये बजट, जुमलों की रट है ये बजट; लालू यादव ने बजट पर लिखी कविता

एक घिसा-पिटा हट है ये बजट, जुमलों की रट है ये बजट; लालू यादव ने बजट पर लिखी कविता

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय बजट 2024 में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विपक्ष पूरी तरह से हमलावर हो गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कविता के रूप में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को घिसा-पिटा बताया और कहा कि आम आदमी के दिल पर खंजर है। लालू ने एक्स पर लिखा कि 'एक घिसा-पिटा हट है ये बजट, जुमलों की रट है ये बजट, गरीब और किसान के सपने कर रहा बंजर है ये बजट, आम आदमी के दिल पर खंजर है ये बजट'। 

वहीं, बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने इस बजट को लेकर कहा कि बिहार के लिए केवल झुनझुना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता को ठगने का काम करती है। नीतीश कुमार की मांगें पूरी नहीं हुईं, उन्हें एनडीए को छोड़ देना चाहिए। राबड़ी देवी ने आगे कहा कि राज्य में बाढ़ आ रही है, पुल टूट रहे हैं, लोगों के घर डूब रहे हैं, इस पर कोई काम नहीं हो रहा है। बिहार में रोजगार नहीं मिल रहा है। खाद-बीज महंगा हो रहा है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही है।

impact add5

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। बजट में बिहार में चार नए एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई है। इसके अलावा 21 हजार करोड़ के पावर प्लांट का भी ऐलान किया गया है।