Saturday 19-Sep-2026

डॉ. सुधा सिन्हा को मिला विद्या वाचस्पति सम्मान

डॉ. सुधा सिन्हा को मिला विद्या वाचस्पति सम्मान

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

वरिष्ठ कवियित्री प्रो. डॉ. सुधा सिन्हा को विद्यावाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया है। भारतीय काव्य मंच 'छंद:शाला' और विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक विशेष गोष्ठी में साहित्य और कला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन पटना के यूथ होस्टल में व्यवस्थापक आचार्य विजय गुंजन के निर्देशन में किया गया।

समारोह में साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली बिहार की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रोफेसर डॉक्टर सुधा सिन्हा को विद्यावाचस्पति सम्मान से नवाजा गया।

impact add4

पटना विश्वविद्यालय दर्शन शास्त्र विभाग की अध्यक्ष रह चुकी डॉ. सिन्हा कविता के क्षेत्र में अपनी गहरी रुचि और कई प्रकाशित कविताओं के लिए जानी जाती हैं। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। इसके अतिरिक्त, विजय गुंजन और राश दादा राश को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्य और कला के प्रति रुचि रखने वाले लोगों ने इस सम्मान समारोह की सराहना की।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1