Tuesday 03-Nov-2026

स्मार्ट मीटर के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला, राबड़ी देवी का नीतीश सरकार पर आरोप

स्मार्ट मीटर के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला, राबड़ी देवी का नीतीश सरकार पर आरोप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार विधान परिषद में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के नाम पर करोड़ों के घोटाले का आरोप नीतीश सरकार पर लगाया है। इसे लेकर सदन में राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने नारेबाजी की। स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। विपक्ष की मांग है कि इससे गरीबों का शोषण हो रहा है, तुरंत स्मार्ट मीटर को हटाया जाए। इस प्रदर्शन में राबड़ी देवी खुद मौजूद थीं। राबड़ी देवी हाथ में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहीं थीं। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से तत्काल स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मीटर में लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है। सरकार तुरंत इस मीटर को बंद करें।

उन्होंने कहा कि जनता परेशान है, गरीब परेशान है। उसके पास पैसा नहीं है कि स्मार्ट मीटर में जो बिल आ रहा है, उसे वह रिचार्ज कराएगी। सरकार क्या कर रही है। इसमें करोड़ का घोटाला हुआ है। उनसे पूछा गया कि सत्ता पक्ष कह रहे कि आप लोग 2025 में भी सत्ता में नहीं आएंगे उन्होंने कहा कि देखा जाएगा।

impact add1

गौरतलब है कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्षी पार्टियों ने जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में आरक्षण का मुद्दा उठाया तो वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब भी आई है, चाहे वह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने की हो, उस समय भी संविधान समीक्षा की बात उठी है। अब जब पीएम मोदी आए तो भी संविधान समीक्षा की बात उठी है। पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में भी संविधान समीक्षा की बात की गई। बार-बार संविधान से छेड़छाड़ करने की जो बात भारतीय जनता पार्टी की तरफ से की जा रही है, इसके पीछे इन लोगों की क्या मानसिकता है?

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3