Saturday 13-Jun-2026

Tag : Smart meter

Nov 28, 2024

Smart Meter नहीं चीटर है... बिहार विधानसभा परिसर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, विपक्ष का आरोप- ज्यादा आ रहा बिल

विपक्ष के विधायकों का कहना है कि रिचार्ज कब खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता। बिजली काट दी जाती है। बिजली की खपत कम हो रही है, लेकिन आपके घर का बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। सबसे महंगी बिजली बिहार में है। विपक्ष ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि ये स्मार्ट मीटर नहीं ये चीटर है।

Nov 26, 2024

स्मार्ट मीटर के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला, राबड़ी देवी का नीतीश सरकार पर आरोप

बिहार विधान परिषद में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के नाम पर करोड़ों के घोटाले का आरोप नीतीश सरकार पर लगाया है। इसे लेकर सदन में राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने नारेबाजी की। स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

Nov 03, 2024

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने किसे बताया चीटर मीटर? नीतीश कुमार पर भी कसा तंज

आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर स्मार्ट मीटर को 'चीटर मीटर' बताया और कहा कि 'नीतीश कुमार जी के व्यावहारिक तौर पर पूर्णतः विफल शराबबंदी के कानून की ही तरह बिहारवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है स्मार्ट मीटर।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4