Monday 27-Jul-2026

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने किसे बताया चीटर मीटर? नीतीश कुमार पर भी कसा तंज

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने किसे बताया चीटर मीटर? नीतीश कुमार पर भी कसा तंज

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार में बवाल जारी है। इस मुद्दे को लेकर आरजेडी लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रही है। इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर स्मार्ट मीटर को 'चीटर मीटर' बताया और कहा कि 'नीतीश कुमार जी के व्यावहारिक तौर पर पूर्णतः विफल शराबबंदी के कानून की ही तरह बिहारवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है स्मार्ट मीटर।

एक्स पर रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि सिरदर्द है स्मार्ट मीटर (चीटर मीटर)। नीतीश कुमार जी के व्यावहारिक तौर पर पूर्णतः विफल शराबबंदी के कानून की ही तरह बिहारवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है स्मार्ट मीटर ( चीटर मीटर )। सर्वर का डाउन होना, उपयोग से ज्यादा बिल आना, बैलेंस रहने के बावजूद अकाउंट में जीरो बैलेंस दिखना-दिखाना, बैलेंस रहने के बावजूद डिस्कनेक्शन, रिचार्ज करने के पश्चात भी बिजली आपूर्ति कई-कई दिनों तक बहाल नहीं होना, रिचार्ज करने के बावजूद अकाउंट बैलेंस माइनस में रहना। तमाम ऐसी समस्याएं हैं जिनसे रोज जूझ रही है बिहार की जनता और इन समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्रयास व पहल करने की बजाए थोथी दलीलों के माध्यम से स्मार्ट मीटर के फायदा गिनाने में जुटी है जनसरोकारों से पल्ला झाड़ने वाली बयानबहादुरों की सरकार।

गौरतलब है कि स्मार्ट मीटर का मुद्दा बिहार सरकार के लिए सिर दर्द बना हुआ है। इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसे लेकर काफी आक्रामक हैं और सरकार पर लगातार हमलावर हैं। स्मार्ट मीटर का अब कई स्थानों पर लोग भी विरोध करने लगे हैं। इसकी कई खामियां भी सामने आने लगी हैं।

impact add5

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1