Wednesday 29-Jul-2026

बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी का हल्ला बोल, जगदानंद सिंह बोले- जनता को लूट रहा बिजली विभाग

बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी का हल्ला बोल, जगदानंद सिंह बोले- जनता को लूट रहा बिजली विभाग

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार में लग रहे स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाकर आम जनता को लूट रहा है। बुधवार को राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जगदानंद सिंह ने कहा कि आम जनता परेशान है लेकिन विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के मुहिम को और तेजी से बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि राजद इस मुद्दे को लेकर एक अक्टूबर से पूरे बिहार में प्रखंड स्तर पर आंदोलन चलाएगी।

जगदानंद सिंह ने दावा करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर जहां-जहां लग रहा है लोग उसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल ज्यादा आ रहा है। बिहार में अभी तक 32 लाख स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। एक करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में इतना तेजी से स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा रहा है। आखिर क्या कारण है कि बिहार में स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से लगाया जा रहा है और जो लोग नहीं लगा रहे हैं उन लोगों पर कार्रवाई भी हो रही है, लोगों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। बिहार में कई जगहों पर इसका विरोध हो रहा है और आम जनता इससे परेशान है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर पूरे बिहार में आंदोलन करेगी।

impact add5

बिहार आरजेडी अध्यक्ष ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर लगाने की जो प्रक्रिया है उस पर रोक लगाए, क्योंकि जनता का साफ-साफ मानना है कि जब स्मार्ट मीटर लगा दिया जाता है तो बिजली बिल लगातार बढ़ते चला जा रहा है। जगदानंद सिंह ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए बहुत बड़ी लूट बिजली कंपनियां बिहार में कर रही है। लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं, बावजूद सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1