Monday 24-Aug-2026

नीतीश कुमार के राज में IAS-IPS की ट्रांसफर-पोस्टिंग की खुली नीलामी, तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

नीतीश कुमार के राज में IAS-IPS की ट्रांसफर-पोस्टिंग की खुली नीलामी, तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राज में पूरी तरीके से आईएएस-आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग नीलाम किया जाता है। जो सबसे अधिक नीलामी में भागीदार होगा, उसकी अच्छी पोस्टिंग नीतीश कुमार के राज में मिलेगी। खुली नीलामी होती है, यह सब जानते हैं, इसलिए जो अच्छा अधिकारी हैं रहना नहीं चाहते हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि यहां माहौल ऐसा बना दिया गया है, जो फेयर काम करता है उस पर दबाव डाला जाता है। यह सारी चीज हैं, जिससे कोई अधिकारी यहां रहना नहीं चाहते हैं।

दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई यहां रहना नहीं चाहता। अच्छे से अच्छे अधिकारी यहां रहना नहीं चाहते हैं। अभी उनका कार्यकाल बाकी था, बल्कि स्टेट का डीजीपी कई गुना सीआईएसएफ के डीजी से ताकतवर होता है। किसी को अगर बाई चॉइस डीजीपी बनना है तो वह प्रेफर करता है कि स्टेट का डीजीपी बने। पहले भी वह केंद्र में थे तो उन्हें यहां काम करना था। लॉ एंड ऑर्डर को देखना था, लेकिन पूरे बिहार में जो माहौल है, यहां कुछ जो आईएएस हैं, वो आईपीएस लोगों दबाकर रखना चाहते हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से हम लोगों ने भी देखा कि पूरे बंगाल में बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है। बाजारों में छीना झपटी की गई, बीजेपी के लोग शांति के माहौल को भंग करना चाहते हैं। यह लगातार लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहीं के लोग हो या और किसी राज्य के हो इन लोगों के झांसे में आने वाले नहीं हैं। जहां तक बात है रेप की घटनाएं की, तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। बिहार में लगातार रेप हो रहा है उस पर लोग क्यों चुप्पी साधे हुए हैं?

impact add1

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1