शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार कैडर में रहने के दौरान उन्होंने बिहार के पटना, अररिया, पूर्णिया और मुंगेर जिलों में आरक्षी अधीक्षक के रूप में कार्य किया। पटना (मध्य क्षेत्र) के एसपी के रूप में वे काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने करियर में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया और सख्त कार्रवाई की।
बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुल 29 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। दीपक रंजन को पटना एसपी बनाया गया है। वहीं विनय तिवारी को मुजफ्फरपुर रेल एसपी बनाया गया है।
तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राज में पूरी तरीके से आईएएस-आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग नीलाम किया जाता है। जो सबसे अधिक नीलामी में भागीदार होगा, उसकी अच्छी पोस्टिंग नीतीश कुमार के राज में मिलेगी।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार की शाम दस आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को एससीआरबी रांची एसपी के पद पर तैनात किया गया है।