Monday 22-Jun-2026

झारखंड में 5 जिलों के एसपी समेत 10 आईपीएस का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में 5 जिलों के एसपी समेत 10 आईपीएस का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार की शाम दस आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को एससीआरबी रांची एसपी के पद पर तैनात किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक एसीबी एसपी अंजनी कुमार झा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के उपनिदेशक बनाया गया है। वहीं सीआईडी एसपी निधि द्विवेदी को जामताड़ा एसपी बनाया गया है। लातेहार एसपी रहे अंजनी अंजन को एसीबी एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा होमगार्ड एसपी अमित कुमार सिंह को साहिबगंज एसपी बनाया गया है। वहीं साहिबगंज एसपी कुमार गौरव को लातेहार जिला का एसपी बनाया गया है। जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी को गोड्डा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। गोड्डा एसपी नाथू सिंह मीणा को एसआईबी विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत डॉ विमल कुमार को गिरिडीह व मनीष टोप्पो को विशेष शाख एसपी बनाया गया है।

impact add1

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2