Friday 01-May-2026

अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 30 को बीजेपी में होंगे शामिल

अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 30 को बीजेपी में होंगे शामिल

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के उच्च शिक्षा और जल संसाधन मंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार देर रात भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद असम के सीएम और झारखंड भाजपा के विस चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने चंपाई सोरेन के 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चंपाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और वह आधिकारिक तौर पर रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले शाम को रांची हिमंता ने कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि चंपाई सोरेन भाजपा में आएं। उनके भाजपा में आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। वहीं, कहा जा रहा है कि चंपाई 28 अगस्त को हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे।

अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। झारखंड लौटने के बाद उन्हें नया सुरक्षा कवर दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि अमित शाह चंपाई के भाजपा के दामन थामने के बाद सितंबर के पहले सप्ताह में उनके गांव जिलिंगगोड़ा जाएंगे।

impact add1