Friday 11-Sep-2026

मोतिहारी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, 5 युवक नदी में डूबे; 2 के शव बरामद

मोतिहारी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, 5 युवक नदी में डूबे; 2 के शव बरामद

मोतिहारी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक खबर सामन आ रही है। दरअसल, पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से बहने वाली सिकरहना नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच युवक नदी में डूब गए। हालांकि ग्रामीणों ने तीन युवकों को बचा लिया लेकिन दो युवकों की नहीं बचाया जा सका। दोनों के शवों को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। दोनों युवकों के शव मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार गांव में नागपंचमी के मौके पर महावीरी झंडा का आयोजन किया गया था। पूजा के लिए हनुमान जी की मूर्ति भी बनाई गई थी। झंडा खत्म होने के बाद मूर्ति विसर्जन करने के लिए ग्रामीण संध्या समय गांव के पास से हो कर गुजरने वाली सिकरहना नदी गए थे। विसर्जन के लिए मूर्ति लेकर मुकेश कुमार, नानू सहनी, अक्षय सहनी, पिंटू कुमार और रामबाबू नदी में उतरे लेकिन नदी में उतरे पांचों युवक डूबने लगे।

impact add1

पांचों युवकों को बचाने के लिए वहां मौजूद ग्रामीण नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने तीन युवकों रामबाबू,अक्षय और पिंटू को बचा लिया लेकिन मुकेश और नानू लापता हो गए, जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम एसडीआरएफ की टीम ने लापता दोनों युवकों के शव को नदी से बरामद कर लिया है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5