Saturday 13-Jun-2026

बिहार में अपने शासनकाल के दौरान आरजेडी भ्रष्ट आचरण में लिप्त रहा : नीतीश कुमार

बिहार में अपने शासनकाल के दौरान आरजेडी भ्रष्ट आचरण में लिप्त रहा : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और राजग के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी। नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी दावा किया कि राजद के कार्यकाल के दौरान बिहार में कई सांप्रदायिक दंगे हुए। उन्होंने कहा कि (राजद शासनकाल में) कोई कानून-व्यवस्था नहीं थी। (2005 से पहले) राजद अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण में लिप्त था...मैं इसकी जांच कराऊंगा। नीतीश कुमार ने हाल में 'महागठबंधन' को छोड़ दिया था और भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के लिए राजग में लौट आए थे।