Saturday 13-Jun-2026

बिहार विधानसभा में सीट अरेंजमेंट को लेकर आरजेडी का हंगामा, तेजस्वी ने पूछा- कोई कहीं भी कैसे बैठ सकता है?

बिहार विधानसभा में सीट अरेंजमेंट को लेकर आरजेडी का हंगामा, तेजस्वी ने पूछा- कोई कहीं भी कैसे बैठ सकता है?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार विधानसभा में सीट अरेंजमेंट के हिसाब से विधायकों के नहीं बैठने पर गुरुवार को राजद ने जमकर हंगामा किया। राजद विधायक आलोक मेहता ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से सवाल पूछा था कि जहां विधायकों का सीटिंग अरेंजमेंट है, वहां क्यों नहीं बैठ रहे हैं? साथ ही उन बागी विधायकों क्या कार्रवाई हो रही है? इस पर स्पीकर ने जो जवाब दिया उससे पार्टी के नेता संतुष्ट नहीं हुए और वेल में जाकर हंगामा करने लगे। इसी बीच भाई वीरेंद्र उठकर मुख्यमंत्री की सीट के पास पहुंच गए, जिस पर स्पीकर ने उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

विधानसभा परिसर में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि सबकी सीट अलॉट है। कोई भी कहीं कैसे जा कर बैठ सकता है? जब हमने कार्रवाई के लिए लिखित रूप से बोला है, तब भी आरजेडी के उन विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, ये समझ नहीं आ रहा है। सरकार की आंख खोलने के लिए हमलोग भी मंत्रियों की सीट पर जाकर बैठ जाएं क्या? आरजेडी एमएलए भाई वीरेंद्र जाकर बैठे नहीं थे, सीएम के जगह पर खड़े हुए थे। हम एक बार फिर से विधानसभा अध्यक्ष से बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

impact add6

बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने स्पीकर को उन बागी विधायकों पर कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा है लेकिन इसके बावजूद विधानसभा अध्यक्ष एक्शन नहीं ले रहे हैं। आज भी हमने स्पीकर से मुलाकात कर पूछा लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालांकि तेजस्वी ने कहा कि हम लोग आज भी विधानसभा अध्यक्ष पर विश्वास करते हैं। हमें उम्मीद है कि वह नियम से ही सदन को चलाएंगे।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4