Wednesday 26-Aug-2026

सुपौल में युवक के जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, बाल-बाल बची जान; बचाने में 4 लोग झुलसे

सुपौल में युवक के जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, बाल-बाल बची जान; बचाने में 4 लोग झुलसे

सुपौल, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सुपौल जिले में एक युवक के जेब में रखा मोबाइल धुआं देकर अचानक ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं, युवक की जान बाल-बाल बची। मामला के छातापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूंटी वार्ड तीन का है।

जानकारी के अनुसार छातापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय मंडल अपने घर से भाई को डॉक्टर से दिखाने जाने के लिए बाइक पर बैठने वाले थे कि तभी पैंट के जेब में रखे मोबाइल से धुआं निकलने लगा। यह देख विजय के भाई और मां-पिता तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और मोबाइल निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक मोबाइल ब्लास्ट हो गया।

impact add1

धमाके के बाद विजय के पैंट में आग लग गई और उनके शरीर में गंभीर चोट आई। विजय की मदद के लिए उनके माता-पिता भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस प्रयास में विजय के माता-पिता और भाई के हाथ भी जल गए। सभी घायलों को तुरंत छातापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। विजय ने बताया कि यह मोबाइल उन्होंने पांच साल पहले खरीदा था।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2