Saturday 19-Sep-2026

VIDEO- पटना में दिखा भारत बंद का असर, डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज; SDM को भी सिपाही ने पीट दिया

VIDEO- पटना में दिखा भारत बंद का असर, डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज; SDM को भी सिपाही ने पीट दिया

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में 'भारत बंद' का असर मिलाजुला देखने को मिला। राजधानी पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज किया और बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इसी दौरान भीड़ में एसडीएम श्रीकांत खांडेकर भी सिपाही के डंडे के शिकार हो गए। दरअसल, भीड़ में सिपाही को पता नहीं चला कि सिविल ड्रेस में एसडीओ श्रीकांत खांडेकर हैं और उसने प्रदर्शनकारी समझकर डंडा चला दिया।

इससे पहले डाकबंगला चौराहे पर दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकान खुले भी तो प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने शटर गिरा दिया। हालांकि पटना के डीएम ने पहले ही निर्देश दिया था कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जोर-जबरदस्ती करने वालों, यातायात बाधित करने वालों, लोक-व्यवस्था एवं आम जनजीवन को प्रभावित करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर इस प्रदर्शन को लेकर राजधानी पटना में कई स्कूलों ने मंगलवार की रात को ही निर्देश जारी करते हुए विद्यालय को बंद कर दिया था। हालांकि कुछ स्कूल बुधवार को खुले रहे, लेकिन प्रदर्शन और भारत बंद को देखते हुए काफी पहले ही छुट्टी कर दी गई। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में एससी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने बुधवार को भारत बंद बुलाया है।

impact add1

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4