Sunday 14-Dec-2025

दिल्ली से हक गिड़गिड़ाने या हाथ जोड़ने से नहीं मिलता, छिनना पड़ता है; लालू यादव की नीतीश कुमार को नसीहत

दिल्ली से हक गिड़गिड़ाने या हाथ जोड़ने से नहीं मिलता, छिनना पड़ता है; लालू यादव की नीतीश कुमार को नसीहत

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है। लालू यादव ने कहा है कि दिल्ली के सामने हाथ जोड़कर या गिड़गिड़ा कर झोली फैलाने से नहीं मिलता बल्कि राजधानी में हक मांगना नहीं छिनना पड़ता है। दरअसल, आरजेडी प्रमुख ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि नीतीश बताए एनडीए के 10 वर्षों में बिहार को कोरी घोषणाओं के अलावा क्या मिल? हमने तो 22 सांसदों के दम पर 2004 से 2009 के बीच 5 वर्ष में ही बिहार को 1 लाख 44 हज़ार करोड़ की सहायता राशि दिलाई लेकिन ये तो 2014 में 31, 2019 में 39 और 2024 में 30 सांसद लेकर भी दिल्ली के सामने हाथ जोड़, गिड़गिड़ा कर झोली फैलाते है लेकिन तब भी इन्हें कुछ नहीं मिलता। राजधानी में हक मांगना नहीं छिनना पड़ता है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए लालू यादव ने सबसे पहले लिखा है कि बिहार में रेल के पहिए का निर्माण भारतीय रेलवे के लिए एक वरदान साबित हुआ। अब Made in Bihar रेल पहिये भारतीय रेलवे की रफ्तार भरने में रिकॉर्ड बना देश के विकास में अहम योगदान दे रहे है। बिहार के बेला स्थित रेल व्हील प्लांट द्वारा अब तक 2 लाख से अधिक रेल पहियों का निर्माण किया जा चुका है, जिससे भारतीय रेलवे की विदेशों पर निर्भरता कम हो गई। मुझे यह बताते प्रसन्नता हो रही है कि हमारे द्वारा बिहार में स्थापित बेला रेल व्हील प्लांट देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि UPA-1 में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के बल पर हमने 2004 से 2009 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के सहयोग से विकास कार्यों के लिए बिहार को 1 लाख 44 करोड़ की विशेष आर्थिक सहायता राशि आवंटित ही नहीं बल्कि दिलाई थी। UPA-1 में केंद्र से मिले सहयोग के कारण बिहार में ग्रामीण सड़के, पुल-पुलिया, बिजली, रेलवे लाइनें, मनरेगा के तहत रोजगार, रेलवे स्टेशन, तथा सारण और मधेपुरा में रेल कारखानों का जाल बिछा दिया था। हमारे द्वारा UPA काल में दिए गए सहयोग राशि से नीतीश कुमार ने अपना चेहरा खूब चमकाया। चूंकि हम प्रचार नहीं बल्कि जमीनी काम करते थे।

impact add6

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4