Friday 01-May-2026

बिहार में अपराध से मची चीख-पुकार, ऐसा है बिहार में भाजपा-जदयू का चौपट राज; लालू यादव का नीतीश सरकार पर हमला

बिहार में अपराध से मची चीख-पुकार, ऐसा है बिहार में भाजपा-जदयू का चौपट राज; लालू यादव का नीतीश सरकार पर हमला

पटना इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। लालू यादव सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार में अपराध से मची चीख-पुकार, ऐसा है बिहार में भाजपा-जदयू का चौपट राज।

लालू द्वारा एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में पिछले दो हफ्तों में हुआ आपराधिक घटनाओं का जिक्र है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि बिहार में बढ़ते अपराध के कारण चीख-पुकार मची है। यही असल में नीतीश सरकार की सच्चाई है। राज्य में बीजेपी और जेडीयू का चौपट राज है।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपने एक्स हैंडल पर आपराधिक घटनाओं की सूची साझा की थी, जिसमें हालिया क्राइम का विस्तार से जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि बिहार में अपराधियों की बहार है। शासन-प्रशासन रिश्वतखोरी, लूट और भ्रष्टाचार में मस्त और व्यस्त है, जबकि सत्ता संरक्षित अपराधी लूट, दुष्कर्म और निर्दोष लोगों की हत्या करने में मदमस्त है।

impact add3