Wednesday 24-Jun-2026

औरंगाबाद में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 5 लोगों की डूबने से मौत; गुप्ताधाम से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

औरंगाबाद में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 5 लोगों की डूबने से मौत; गुप्ताधाम से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

औरंगाबाद, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सोन नहर में कार के पलट जाने से पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई। दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषि राज ने बताया कि कार पर सवार लोग रोहतास जिले के गुप्ताधाम में दर्शन पूजन करने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में मंगलवार की सुबह उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बारून दाउदनगर नहर रोड स्थित चमन बिगहा गांव के समीप नहर में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि नहर में पानी अधिक होने के कारण कार में सवार सभी लोगों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कार में सवार सभी मृतकों के शव को बाहर निकाला।

impact add1

मृतकों की पहचान पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार (38),कन्हाई राय(37) , रोहित कुमार (12), नारायण चौहान (30) और रवि कुमार (32) के रूप में की गयी है।घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।