Saturday 02-May-2026

VIDEO: शादीशुदा मामी और भांजी ने मंदिर में रचाई शादी, 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

VIDEO: शादीशुदा मामी और भांजी ने मंदिर में रचाई शादी, 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

गोपालगंज, इंपैक्ट लाइव टीम

बिहार के गोपालगंज जिले में एक दूसरे के प्यार में पागल शादीशुदा मामी और भांजी ने समाज की परवाह किए बगैर सोमवार को स्थानीय मंदिर में शादी कर ली। मामी और भांजी का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ जीने और मरने की कसमें खाई और सासामूसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर में एक दूसरे के हो गए। अनोखी शादी की हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। मामी-भांजी की शादी की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ मंदिर के पास उमड़ पड़ी। मामी और भांजी ने एक दूसरे को माला पहनाई और फिर सात फेरे लेने के बाद एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं।

दोनों महिला पहले से शादीशुदा हैं। बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाने के बेलवा गांव की शोभा कुमारी और उनकी भांजी सुमन कुमारी दोनों शादीशुदा हैं। पिछले तीन साल से दोनों महिलाओं के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार को घर से भागकर दोनों ने विधि-विधान के साथ शादी कर ली। शादी करनेवाली लड़की की मामी शोभा कुमारी ने बताया कि उनका अपनी ही भांजी के साथ पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद उन लोगों ने आज एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया।

मामी शोभा कुमारी ने बताया कि वह अपनी भांजी सुमन के साथ जिंदगी भर साथ रहेंगी। अपनी मर्जी से शादी की है। किसी के दबाव में नहीं की है। वहीं भांजी सुमन ने भी कहा कि उसकी मामी कभी उसका साथ नहीं छोड़ेंगी। दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी भर देंगे। उनके इस प्रेम विवाह के बाद कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता है। वहीं, शादी होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा में है।