पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू यादव घोटाले में जेल गए थे। जनता सब जानती है। दरअसल, अनंत सिंह रामजन्म यादव की हत्या के मामले में गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट पेश हुए थे। कोर्ट में पेशी के बाद पूर्व विधायक ने मीडिया के द्वारा पूछे गए कई सवालों का अपने अंदाज में जवाब दिया। तेजस्वी यादव को लेकर पूछे एक सवाल पर अनंत सिंह ने अपने अंदाज में कहा कि दिन भर बकर-बकर करता रहता है, वो किसी लायक नहीं है।
नीतीश कुमार को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि आगे की राजनीति उनके साथ करूंगा। नीतीश कुमार जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। किसी का कुछ नहीं चलेगा। अंनत सिंह ने तेजस्वी के द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सरकार को घरने के सवाल पर कहा उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। बेवजह की बातें लंबे समय से की जा रही हैं। मुझे लगता है कि तेजस्वी इस लायक नहीं हैं कि मुझ पर बयान दें. जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं मैं उनकी बातों को सुनने के लायक भी नहीं समझता हूं।
पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
पूर्व विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार घोटाले बाज नहीं हैं। तेजस्वी के पिता घोटाले में जेल गए हैं। घोटालेबाज तेजस्वी हैं और ये बात जनता जान रही है। अनंत सिंह ने दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी विधानसभा चुनाव में 7 से 8 सीटों पर ही जीत हासिल करेगी। मैं विधायक के रूप में मोकामा से फिर जीत कर सामने आऊंगा।