Wednesday 17-Jun-2026

आरएस भट्टी के बाद कौन? बिहार में नए DGP की तलाश शुरू, रेस में इन अधिकारियों के नाम

आरएस भट्टी के बाद कौन? बिहार में नए DGP की तलाश शुरू, रेस में इन अधिकारियों के नाम

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के डीजीपी पद से राजविंदर सिंह भट्टी (आरएस भट्टी) को हटा दिया गया है। आरएस भट्टी को सीआईएसएफ का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। वहीं बिहार में नये डीजीपी की तलाश शुरू कर दी गयी है, जल्द ही नये डीपीपी की नियुक्ति की जाएगी।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के पास पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्ति के लिए तीन विकल्प मौजूद हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय कुमार, शोभा अहोतकर एवं आलोक राज बिहार के डीजीपी पद के प्रबल दावेदार हैं।

impact add1

केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पुराने पैनल के दो नाम पहले से मौजूद हैं। इनमें बिहार कैडर के सबसे वरिष्ठ अधिकारी आलोक राज (1989 बैच) हैं। उनके बाद विनय कुमार (1991 बैच) हैं, जिनके नाम पैनल में हैं। वहीं, राज्य सरकार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शोभा अहोतकर (1990 बैच) के नाम पर भी विचार कर सकती है।