Wednesday 05-Aug-2026

पटना में RJD विधायक सुदय यादव की पत्नी से लूट, मॉर्निंग वाक के दौरान गले से सोने की चेन लूटी

पटना में RJD विधायक सुदय यादव की पत्नी से लूट, मॉर्निंग वाक के दौरान गले से सोने की चेन लूटी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। दरअसल, गुरुवार की सुबह राजधानी के पॉश इलाके अलट पथ पर बाइक सवार अपराधियों ने आरजेडी विधायक सुदय यादव की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। आरजेडी विधायक की पत्नी मॉर्निंग वॉक के दौरान जब वापस घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले की चेन छीन लिया।

पूरे मामले की शिकायत आरजेडी विधायक की पत्नी ने स्थानीय थाना सचिवालय में की है जिसके बाद प्रशासन सक्रिय नजर आ रही है और सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है। वहीं, आरजेडी विधायक सुदय यादव ने बताया कि मेरी पत्नी घटना को लेकर प्राथमिकी सचिवालय थाना में दर्ज कर चुकी है।

impact add1

आरजेडी विधायक सुदय यादव की पत्नी से लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप है। विधायक की पत्नी जब अपनी फरियाद लेकर सचिवालय थाने में पहुंचीं तब उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया। रिंकी यादव ने कहा कि पीछे से चेन खींच लिया। दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। चेन झपट कर वो भाग गए।’ इसके बाद रिंकी यादव ने मीडिया को बताया कि इस झपटमारी के दौरान उनके गर्दन के पिछले हिस्से पर खरोंच भी आया है।