Tuesday 03-Nov-2026

बिहार के अपराधी प्रशांत किशोर को नहीं जानते, उल्टा लटका दूंगा; पता भी नहीं चलेगा, पोस्टर फाड़ने से भड़के PK

बिहार के अपराधी प्रशांत किशोर को नहीं जानते, उल्टा लटका दूंगा; पता भी नहीं चलेगा, पोस्टर फाड़ने से भड़के PK

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर प्रचार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तरारी विधानसभा में कैपेंन के दौरान उन्होंने भाजपा, जेडीयू और आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा, नीतीश कुमार और लालू यादव से मुक्ति चाहते हैं। वहीं तरारी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी का पोस्टर फाड़े जाने को लेकर पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के अपराधी प्रशांत किशोर को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। बिना सिपाही के चलता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे-ऐसे सैंकड़ों अपराधियों को उल्टा टांग देंगे, पता भी नहीं चलेगा। बिहार में अगर कोई मुखिया भी जीतता है तो चार गनमैन लेकर चलता है, लेकिन पिछले दो साल से मैं पैदल चल रहा हूं और एक सिपाही भी नहीं है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार बीजेपी का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि चाल, चेहरा, चरित्र की बात करने वाले, परिवारवाद की बात करने वाले भाजपाइयों ने किसे टिकट दिया है? उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति का चरित्र कैसा है, उसकी पहचान क्या है? यह आप लोग मुझसे अधिक जानते हैं। उन्होंने कहा कि आप बालू मफियाओं के लड़कों को टिकट देकर क्या संदेश दे रहे हो?

impact add2

उन्होंने कहा कि लोग तंग आ गए हैं कि सीपीआई एमएल का डर दिखाइए भाजपा से वोट ले लीजिए, बीजेपी का डर दिखाइए और एमएल से वोट ले लीजिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां तो दोनों ओर से लोग ठगे जा रहे हैं। इसलिए बिहार की अधिकांश लोग इससे निकलना चाह रहे हैं। उन्होंने आगो कहा कि रहा सवाल वोट का तो वोट हम मांगते नहीं, लेकिन हमने उनको बताया है कि वोट कैसे देना चाहिए। अब उनकी मर्जी है कि वो वोट किसको देते हैं? बता दें कि जन सुराज बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सियासी मैदान में है। जहां 13 नवंबर को मतदान होगा। बिहार में रामगढ़ के साथ ही इमामगंज, बेलागंज तथा तरारी विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4