Tuesday 25-Aug-2026

भागलपुर में बड़ा हादसा, टंकी में दम घुटने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत

भागलपुर में बड़ा हादसा, टंकी में दम घुटने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत

भागलपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, शौचालय में पाइप लगाने के दौरान टंकी में लोहे का औजार गिर गया, जिसको निकालने में 15 मिनट के दौरान एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मरने वाले में पति-पत्नी और साढू शामिल हैं। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोदीनगर का है।

जानकारी के अनुसार टंकी के अंदर पहले पुनीत यादव नाम के व्यक्ति ने प्रवेश किया, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई। फिर उसे बाहर नहीं निकालने के लिए पुनीत की पत्नी भी टंकी के अंदर गई जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद मृतक पुनीत के साडू भी टंकी के अंदर गया। उन्होंने भी टंकी के अंदर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार चीख-पुकार मचा हुआ है। मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय पुनीत यादव, उसकी 33 वर्षीय पत्नी शाखो देवी और उनका 45 वर्षीय साढ दीनानाथ यादव के रूप में हुई है।

impact add1

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जगदीशपुर थाने की पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों के मदद से तीनों लोगों के शव को टंकी से बाहर निकाला गया। लोगों ने तीनों को जब तक टंकी से बाहर निकला तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1