Saturday 19-Sep-2026

सीतामढ़ी में 3 बच्चों के साथ महिला ने तालाब में लगाई छलांग, चारों की मौत; पति से होता था विवाद

सीतामढ़ी में 3 बच्चों के साथ महिला ने तालाब में लगाई छलांग, चारों की मौत; पति से होता था विवाद

समस्तीपुर, इंपैक्ट लाइव टीम

बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 3 बच्चों के साथ मां ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को चारों का शव तालाब से बरामद किया गया है। घटना बेला थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। वहीं तालाब में चार शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि महिला का पति लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता है। अक्सर दोनों के बीच में विवाद होता रहता था।

इस संबंध में बेला थाना प्रभारी राम शंकर सुमन ने बताया कि गांव के लोगों की सूचना के बाद एक तालाब से चार शव बरामद किए गए हैं। सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान कर ली गई है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

impact add4

मृतकों की पहचान श्रीरामपुर गांव निवासी संजीव साह की पत्नी मंजू देवी (30 साल) और उसके पुत्र आर्यन कुमार, सुशांत कुमार और हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। सभी बच्चों की उम्र छह से दो साल के बीच बताई जा रही है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2