Saturday 19-Sep-2026

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने पर नीतीश सरकार पर भड़कीं राबड़ी देवी, बीजेपी को भी लिया आड़े हाथ

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने पर नीतीश सरकार पर भड़कीं राबड़ी देवी, बीजेपी को भी लिया आड़े हाथ

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री किए जाने के मामले में सुनील सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इस बीच सुनील सिंह सदस्यता खत्म किए जाने के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में सरकार नहीं है, तानाशाह की सरकार है, माफिया सरकार है, गुंडा सरकार है।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि यह काला अध्याय है। लोकतंत्र की हत्या हुई है। इतिहास लिखा जाएगा। नई-नई परंपरा और नया-नया कानून ला रहे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि हम लोग तो बिहार की जनता के लिए ही ना आवाज उठा रहे थे। कहीं विकास नहीं हो रहा है। ना कोई बहाली हो रही है। बहाली होती है तो एक जाति के लोग रहते हैं। सिर्फ नालंदा जिले की बहाली होती है।

impact add1

बीजेपी पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि कुछ दिन ये लोग नहीं थे सरकार में तो कैसे ये लोग वेल में आकर हंगामा करते थे। वेल में आकर दिन-रात ये लोग खड़ा रहते थे। हल्ला करते थे। सदन को चलने नहीं दिया जाता था। ये सब ये लोग भूल गए हैं। हम मांग करेंगे कि कानून लाइए कि कोई पार्टी वेल में नहीं जाएगा। कोई तख्ती लेकर खड़ा नहीं होगा। माइक से जो बोलना होगा बोलेगा। ये लोग तो बोलने का मौका भी नहीं देते हैं।