Saturday 19-Sep-2026

नीतीश कुमार ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, कहा- सब कुछ बहुत अच्छा होगा

नीतीश कुमार ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, कहा- सब कुछ बहुत अच्छा होगा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा से पहले पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द छठ घाटों का काम पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम नीतीश ने शनिवार सुबह स्टीमर से अपने अधिकारियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए। उन्होंने छठ घाटों का जल्दी से निर्माण कार्य, घाटों की साफ सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा के निर्देश दिये। छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार काफी खुश भी दिखे।

पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब बहुत अच्छा है। लोगों को पूजा करने में सहूलियत होगी, वही सब देखने हमलोग आए है। सबकुछ हो रहा है चिंता की कोई बात नहीं है। सब बहुत अच्छा होगा। नीतीश कुमार ने छठ व्रतियों को अर्घ्य के दौरान किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा। अधिकारियों के मुताबिक, छठ घाटों की सफाई और मरम्मत और संपर्क पथ के निर्माण में 13 करोड़ 40 लाख खर्च होंगे।

impact add1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीतीश कुमार ने नासरीगंज घाट से अपने दल बल के साथ स्टीमर पर सवार होकर पटना के विभिन्न घाटों का जायजा लिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, बिजली मंत्री बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इस मौके पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा सहित कई लोग साथ में मौजूद थे। बता दें कि दिवाली के छह दिन बाद छठ महापर्व की शुरुआत होती है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6