छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इस बीच बिहार के अलग अलग जिलों डूबने से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग अब भी लापता है।
बिहार, यूपी और झारखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गई। गुरुवार को छठ का तीसरा दिन है। व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।
छठी मैया को अर्पण करने के लिए बाजार में पूजा की सारी सामाग्री आ गई है, वहीं कुछ चढ़ावा घर में पवित्रता के साथ पकाया व बनाया जाता है, उसी में सबसे प्रमुख है ठेकुआ, जिसका छठ पूजा में बड़ा ही महत्त्व है। ठेकुआ को छठी मैया के के प्रसाद के रूप हर किसी को पूजा के बाद बांटा जाता है।
शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार अल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया और तय समय के अनुसार सुबह 9.40 की फ्लाइट से पटना लाया जाएगा। पटना में 12 बजे के बाद अंतिम दर्शन कर सकते हैं। राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बिहार में तो सियासी छठ की भी खूब चर्चा होती है। खास तौर पर लालू परिवार के छठ पर सभी की नजर रहती है, लेकिन पिछले कई सालों से लालू परिवार छठ नहीं कर रहा है। इस साल भी छठ का आयोजन लालू परिवार के आवास पर नहीं होगा।
चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ आज से प्रारंभ हो रहा है। आज सुबह से ही गंगा घाट व अन्य नदियों के किनारे स्नान करने के लिए छठ व्रतियों का तांता लगा हुआ है। मान्यता है कि छठी मैया और सूर्यदेव की कृपा से निःसंतान को संतान हो जाती है।
छठ पूजा पर घर पहुंचने की जल्दबाजी ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चाक-चौबंद व्यवस्था बेपटरी कर दी है। रविवार को रेलवे स्टेशनों पर इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। ट्रेनों में लोग खिड़कियों के सहारे घुसकर सीट कब्जाने की कवायद करते दिखे तो कई लोग जबरदस्ती ठूंसकर अंदर घुसते रहे।
लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत मंगलवार, 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगी। सूर्योपासना के इस पवित्र चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन छठव्रती अंतःकरण की शुद्धि के लिए नहाय-खाय के संकल्प के साथ नदियों-तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद शुद्ध घी में बना अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू करेंगे।
भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए छठ पूजा का खास तोहफा लेकर आए हैं सुपरस्टार रितेश पांडेय और प्रतिभाशाली गायिका प्रियंका सिंह। उनका नया छठ पूजा स्पेशल गीत “चलऽ छठी घाटे हो” रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गीत को फैंस ने धूमधाम से सराहा और इसे छठ पर्व के इस पावन अवसर के लिए उपयुक्त बताया।
बिहार के सासाराम में ठीक छठ पर्व से पहले पुलिस की स्पेशल टीम ने एक साथ कई घरों में रेड की है। छापेमारी के जो बरामद हुआ, उसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए। रेड में अत्याधुनिक हथियार, हेरोइन सहित कई चीजे बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सब बहुत अच्छा है। लोगों को पूजा करने में सहूलियत होगी, वही सब देखने हमलोग आए है। सबकुछ हो रहा है चिंता की कोई बात नहीं है। सब बहुत अच्छा होगा। नीतीश कुमार ने छठ व्रतियों को अर्घ्य के दौरान किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा।