Thursday 23-Apr-2026

शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पटना लाया जाएगा; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पटना लाया जाएगा; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

Sharda Sinha Death News: बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा शनिवार की रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी मां शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी दी। शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार अल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया और तय समय के अनुसार सुबह 9.40 की फ्लाइट से पटना लाया जाएगा। पटना में 12 बजे के बाद अंतिम दर्शन कर सकते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बातचीत कर उनकी मां का हालचाल लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अंशुमान सिन्हा से कहा था कि वो बिल्कुल मजबूती से अपनी मां का इलाज कराएं। इसके साथ ही मोदी ने अंशुमन सिन्हा को उनकी मां के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा भी दिया था।

शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के अलावा भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार रत्न, मिथिलि विभूति सहित कई सम्मान मिले हैं। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषाओं में विवाह और छठ के गीत गाए हैं जो लोगों के बीच काफी प्रचलित हुए। शारदा सिन्हा को पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

शारदा सिन्हा के निधन पर तेज प्रताप यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व से जन-जन का भावनात्मक जुड़ाव सृजन करने में अहम भूमिका निभाने वाली लोक गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से, उनकी आत्मा की शांति एवं इस दुख की घड़ी में समस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूं। भारतीय संस्कृति और लोक परंपरा को संवारने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके छठ के गीत सदैव हमारे धड़कनों में गूंजते रहेंगे।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5