Saturday 13-Jun-2026

Chhath Puja: लालू परिवार इस साल भी नहीं करेगा छठ, नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मनेगा महापर्व

Chhath Puja: लालू परिवार इस साल भी नहीं करेगा छठ, नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मनेगा महापर्व

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार, 5 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है। बिहार, उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और झारखंड में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है। बिहार में तो सियासी छठ की भी खूब चर्चा होती है। खास तौर पर लालू परिवार के छठ पर सभी की नजर रहती है, लेकिन पिछले कई सालों से लालू परिवार छठ नहीं कर रहा है। इस साल भी छठ का आयोजन लालू परिवार के आवास पर नहीं होगा। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी वर्षों तक छठ करती रही महागठबंधन की सरकार जब बिहार में बनी उसके बाद एक बार छठ लालू परिवार ने किया है, लेकिन उसके बाद से छठ नहीं हुआ है।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर इस साल भी छठ हो रहा है। मुख्यमंत्री की बहन और परिवार के अन्य सदस्य छठ पर्व करेंगी। उसकी तैयारी चल रही हैं। इसके अलावा बिहार सरकार के कई मंत्रियों के सरकारी आवास पर भी छठ की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी छठ व्रत कर रही हैं, तो वहीं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी की पत्नी भी पटना में छठ कर रही हैं।

छठ महापर्व के बीच में बिहार विधानसभा के चार सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है। ऐसे तो 13 नवंबर को वोटिंग है लेकिन चुनाव प्रचार में नेता लगे हुये हैं। उसके बाद भी छठ पर्व का सभी को इंतजार है। खासकर लालू परिवार और मुख्यमंत्री आवास में होने वाले छठ पर्व को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से इंतजार होता है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5