Wednesday 29-Apr-2026

Sharda sinha health update: PM मोदी ने शारदा सिन्हा का हाल जाना, बेटे को किया फोन; वेंटिलेटर पर हैं लोक गायिका

Sharda sinha health update: PM मोदी ने शारदा सिन्हा का हाल जाना, बेटे को किया फोन; वेंटिलेटर पर हैं लोक गायिका

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

Sharda sinha health update: प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। इस बीच मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बातचीत की और लोक गायिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा उनके इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने का भरोसा दिलाया।

बता दें कि मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर निधन का अफवाह फैलाया जा रहा है। अंशुमान सिन्हा ने जानकारी दी है कि मां को वेंटिलेटर पर रखा गया है। गलत खबर पर ध्यान ना दिया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत खबर चलायी जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने खुद भी जाकर मां को देखा हैं। मां ने आंखों से इशारे में उनसे बात भी की है। गौरतलब है कि शारदा सिन्हा का इलाज पिछले 22 अक्टूबर से दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है।

छठ महापर्व में न केवल बिहार बल्कि बिहार के बाहर भी शारदा सिन्हा की गीतों की धुन से पूरा वातावरण में छठमय हो जाता है। तबीयत खराब होने के बावजूद 30 अक्टूबर को उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने शारदा सिन्हा के नए गीत का ऑडियो रिलीज जारी किया था। 4 नवंबर को शारदा सिन्हा के छठ गीत का नया वीडियो जारी किया गया।

कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने शारदा सिन्हा को 1991 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। वर्ष 2000 में शारदा सिन्हा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2006 में राष्ट्रीय अहिल्याबाई देवी सम्मान, इसके बाद 2018 में नरेंद्र मोदी की सरकार में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

impact add5