Wednesday 18-Feb-2026

पटना AIIMS के सिक्योरिटी अफसर पर फायरिंग, आरजेडी विधायक रीतलाल विधायक के भाई पर आरोप

पटना AIIMS के सिक्योरिटी अफसर पर फायरिंग, आरजेडी विधायक रीतलाल विधायक के भाई पर आरोप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

गार्ड भर्ती के दौरान पैरवी नहीं सुनने से खफा दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव पर पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पीएन राय पर गोली चलवाने का आरोप लगा है। घटना गुरुवार सुबह खगौल थाने के एम्स-दीघा फ्लाईओवर के अखिरी छोर पर हुई। उस वक्त पीएन राय घर से एम्स स्थित दफ्तर जा रहे थे। इतने में एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। उस वक्त कार में उनके अलावा चालक और बॉडीगार्ड भी था। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले।

सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने बताया कि चार दिन पहले चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को विधायक रीतलाल यादव का भाई पिंकू यादव बताया था। उसने अपने लोगों को गार्ड में भर्ती करने को कहा। इस पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा बहाली बरेली की सिक्योरिटी सर्विसेज सॉल्यूशन कंपनी कर रही है। इसमें उनका किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं है। इस पर कॉल करने वाले ने बात नहीं मानने पर धमकी भरे लहजे में अंजाम भुगतने की धमकी दी। आशंका है कि उसी ने पीड़ित के ऊपर फायरिंग करवा दी।

impact add5

इस बाबत खगौल थाने में पिंकू यादव पर एफआईआर दर्ज की गई है। इधर, इस हाईप्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद पटना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। विधायक के कोथवां स्थित पैतृक गांव में दानापुर सहित कई थानों की पुलिस ने पिंकू यादव की तलाश में दबिश डाली। हालांकि वह नहीं मिला। पुलिस को यह बताया गया कि पिंकू मंगलवार को दिल्ली चला गया है। बकौल सिटी एसपी उसके पटना लौटने के तुरंत बाद ही पुलिस के सामने आने को कहा गया है। गोलीबारी मामले में पिंकू की संलिप्तता सामने आई तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

रीतलाल यादव ने आरोपों को नकारा
दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि उनके भाई पर लगा आरोप बिल्कुल गलत है। उनके भाई पिंकू यादव ने किसी के ऊपर फायरिंग नहीं कराई है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। विधायक रीतलाल ने कहा कि वे और उनके लोग जनता के लिए पटना एम्स व अन्य जगहों पर बात करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर कोई बात न मानें तो उसके खिलाफ किसी तरह की साजिश रच दी जाय।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1