Saturday 09-May-2026

बिहार में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस जिले के 37 शिक्षकों को नौकरी से हटाया

बिहार में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस जिले के 37 शिक्षकों को नौकरी से हटाया

बिहार के औरंगाबाद जिले में 37 बीएससी शिक्षकों की औपबंधिक नियुक्ति रद्द कर दी गई है। इससे जुड़ा पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से जारी हुआ है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन शिक्षकों का प्राप्तांक 60 प्रतिशत से कम है। ये सभी अभ्यर्थी राज्य के बाहर के हैं। न्यायालय के निर्णय के आलोक में इन्हें छूट देय नहीं है। ये सभी प्राइमरी स्तर के शिक्षक थे।

इन शिक्षकों की नियुक्ति हुई है रद्द
- प्राइमरी स्कूल बली बिगहा के सोनल शुक्ला
- मिडिल स्कूल पचार हिंदी की कुमारी किरण सिंह
- औरंगाबाद प्रखंड के नवसारिक प्राइमरी स्कूल दिल मोहनगंज की रितु यादव
- प्राइमरी स्कूल राजा बिगहा की कुमारी प्रीति
- मिडिल स्कूल आनंदपुरा की अनन्या सिंह
- कुटुंबा प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल किशनपुर की रिशिता गुप्ता
- प्राइमरी स्कूल संडा की कुमारी रंजू यादव
- मिडिल स्कूल मटपा की गरिमा सिंह
- मिडिल स्कूल डिहरी की कुमारी सुनीता
- रफीगंज प्रखंड के प्राइमरी स्कूल खरांटी की प्रतिमा
- नौसर्जित प्राइमरी स्कूल बेढना बिगहा की प्रियंका यादव
- उर्दू उत्क्रमित मिडिल स्कूल हेतमपुर की रंजना यादव
- नवसृजित प्राइमरी स्कूल बड़की बेला की वर्षा सोनी
- नवसृजित प्राइमरी स्कूल जमालपुर की कंचन शर्मा
- उत्क्रमित मिडिल स्कूल सैया परसा के हृदेश
- मिडिल स्कूल परसा जैन की कुमारी अंजलि जायसवाल
- बारुण प्रखंड के उत्क्रमित मिडिल स्कूल खजूरी की कुसुम सरोज
- नवीनगर प्रखंड के मिडिल स्कूल कंचन बारा की पूजा कुमारी
- मिडिल स्कूल बाजारबन के शशि
- उत्क्रमित मिडिल स्कूल सिमरा दुसाध की पूजा
- मिडिल स्कूल मंगिया के प्रदीप कुमार मौर्य
- उत्क्रमित मिडिल स्कूल इंग्लिश की अंकिता तिवारी
- देव प्रखंड के मिडिल स्कूल हैदर चक की कुमारी माया भारती
- प्राइमरी स्कूल भालुआरा की कुमारी प्रियंका ताजियान
- हाई स्कूल बिजौली देव की ममता
- उत्क्रमित हाई स्कूल बिजौली की कुमारी वंदना
- ओबरा प्रखंड के मिडिल स्कूल नारायणपुर की कुमारी अमृता यादव
- मिडिल स्कूल चातर की कुमारी शबनम खातून
- दाउदनगर प्रखंड के मिडिल स्कूल अकबरपुर की शिवानी पाल
- नौसर्जित प्राइमरी स्कूल देवी बिगहा की कुमारी वर्षा रानी गुप्ता
- गोह प्रखंड के मिडिल स्कूल अलहन परासी के धीरा हरिजन
- हसपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मिडिल स्कूल मौआरी की श्वेता यादव
- मिडिल स्कूल नारायणपुर की अनुपमा चौहान
- मदनपुर प्रखंड के प्राइमरी स्कूल सिंदुआरा की शांति देवी
- प्राइमरी स्कूल काजी चक की सोनी देवी
- मिडिल स्कूल रुनिया की माधुरी कुमारी