Tuesday 28-Jul-2026

पटना मरीन ड्राइव: जेपी गंगा पथ का निर्माण अंतिम चरण में, 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना |

पटना मरीन ड्राइव: जेपी गंगा पथ का निर्माण अंतिम चरण में, 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना |

पटना :-बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को दीघा से दीदारगंज तक बने 21 किलोमीटर लंबे जेपी गंगा पथ के अंतिम सेगमेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके बाद कंगन घाट से दीदारगंज तक के 5 किलोमीटर लंबे पुल का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का कार्य 31 मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।यह सड़क पटना के पश्चिमी छोर दीघा से लेकर पूर्वी छोर दीदारगंज तक बनाई गई है, जिससे पूरे शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित होगा।यह मार्ग एक तरफ जेपी सेतु (दीघा-सोनपुर पुल) से जुड़ रहा है और दूसरी ओर 6 लेन महात्मा गांधी सेतु से भी इसका कनेक्शन होगा, जिससे उत्तर बिहार से आने-जाने में सहूलियत होगी।पटना के व्यस्त इलाकों जैसे गांधी मैदान, अशोक राजपथ और एनएच-30 पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।इस नए पथ के चालू होने से दीघा से दीदारगंज तक की यात्रा मात्र 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जो पहले 1.5 से 2 घंटे लगते थे।

 अभी अंतिम सेगमेंट का काम तेजी से चल रहा है।निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि सड़क और पुल निर्माण का कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा और अप्रैल 2025 से इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

जेपी गंगा पथ पटना का पहला मरीन ड्राइव होगा, जो गंगा नदी के समानांतर बनाया गया है। इसके पूरा होने से पटना के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा फायदा मिलेगा और यह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा साबित होगा। इसके जरिए पटना को एक नया ट्रैफिक फ्री और तेज रूट मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3