Saturday 19-Sep-2026

एजेंसी चलाते हैं प्रशांत किशोर, पीके पर भड़की जेडीयू; तेजस्वी यादव को भी लिया आड़े हाथ

एजेंसी चलाते हैं प्रशांत किशोर, पीके पर भड़की जेडीयू; तेजस्वी यादव को भी लिया आड़े हाथ

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पर बड़ा महला बोला है। दरअसल, गया में सोमवार को मीडिया ने जब सवाल किया कि प्रशांत किशोर सरकार बनते ही 1 घंटे में शराबबंदी खत्म करने की बात कह रहे हैं, तो वह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के बारे में एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई राजनीतिक दल बोलता है, तो हम लोग टिप्पणी करते हैं।

वहीं वर्ष 2025 में राजद के सरकार बनाने के दावे पर कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा उन्होंने कहा कि 250 से अधिक सभा की थी क्या हुआ? कहते थे कि सारी सीटें महागठबंधन जीत रही है, लेकिन चार सीट पर ही सिमट कर रह गये। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है कि कौन उनके हित में है। 2025 में जनता तेजस्वी को घर बैठा देगी।

impact add2

उमेश कुशवाहा ने कहा कि उनके (तेजस्वी यादव) माता-पिता का दौर हम सब ने देखा है। उनको जितना मौका मिला जो नहीं होना चाहिए था, वह हुआ। वे सिर्फ परिवार के लिए ही सोचते रहे हैं। जनता के लिए उन्होंने सोचा ही नहीं। तेजस्वी भी परिवार के लिए ही सोच रहे हैं। वहीं, हम लोग राज्य, देश और जनता के लिए सोचते हैं।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6