Saturday 13-Jun-2026

पटना में भीषण सड़क हादसा, बच्चे और महिला समेत 7 लोगों की मौत

पटना में भीषण सड़क हादसा, बच्चे और महिला समेत 7 लोगों की मौत

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मंगलवार की सुबह न्यू बाइपास इलाके में रामलखन पथ पर तेज रफ्तार आटो हाइड्रा क्रेन की चपेट में आई। इस हादसे में ऑटे में सवार सात लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी शव को पीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान उपेंद्र कुमार, लक्ष्मण दास, अभिनंदन कुमार, इंद्रजीत कुमार, पिंकी देवी, नेहा प्रियदर्शी और रानी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं मोतिहारी निवासी मुकेश कुमार साहनी घायल हैं। मृतकों मे मुकेश की पत्नी पिंकी देवी, बेटा अभिनंदन और बेटी रानी कुमारी शामिल हैं।