बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की शाम रफ्तार के कहर ने गरीब की जान ले ली। पाटलिपुत्र इंडस्ट्रीयल एरिया के समीप अटल पथ के सर्विस लेन में तेज रफ्तार थार ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई।
हादसे के वक्त थार की रफ्तार इतनी अधिक थी की सड़क के किनारे लगा लोहे की ग्रिल गाड़ी के शीशे से होते हुए अगली सीट पर बैठे शख्स के सीने के आरपार हो गई। कटर की मदद से ग्रिल को काटकर युवक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए पुलिस पीमएसीएच ले गई। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच भेज दिया। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने कटर मंगाकर युवक के सीने में धंसा लोहे को काटकर उसे गाड़ी से बाहर निकाला। इस बीच वहां एम्बुलेंस भी पहुंच गई थी। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया।