बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम एवं सातवें चरण की आठ संसदीय सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार की शाम को थम गया। इस चरण में सख्त सुरक्षा के बीच मतदान शनिवार को होगा। इस चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.), काराकाट एवं जहानाबाद सीटों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही दिग्गज उम्मीदवारों केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, कौशलेंद्र कुमार, मीसा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह सहित 134 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को गोलबंद करने को लेकर पूरा जोर लगाया। इसके बाद व्यक्तिगत जनसंपर्क में जुट गए।
सीट उम्मीदवार
नालंदा 29
पटना साहिब 17
पाटलिपुत्र 22
आरा 14
बक्सर 14
सासाराम (सु.) 10
काराकाट 13
जहानाबाद 15
प्रमुख दलवार उम्मीदवार
दल उम्मीदवार
बसपा 8
कांग्रेस 2
राजद 3
जदयू 2
भाजपा 5
लोजपा -आर 3