नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव, 2024 के दौरान इंडिया गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों के लिए सभी 40 सीटों पर कुल 251 सभाओं में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने 5 अप्रैल को सीट बंटवारे के बाद से लगातार 55 दिनों तक चुनाव प्रचार किया। सातवें एवं अंतिम चरण की आठ सीटों पर कुल 38 चुनावी सभाएं की। वहीं, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में अपनी पुत्री मीसा भारती के पक्ष में एक रोड शो और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने तीन रोड शो किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा में 6, पटना साहिब में 3, पाटलिपुत्र में 10, आरा में 3, बक्सर में 5, काराकाट में 3, सासाराम में 3 और जहानाबाद में 5 चुनावी सभाओं में चुनाव प्रचार किया।