Friday 11-Sep-2026

नवादा की घटना के लिए जीतन राम मांझी ने यादव समाज को बताया जिम्मेदार तो भड़क उठे लालू, जानिए क्या कहा?

नवादा की घटना के लिए जीतन राम मांझी ने यादव समाज को बताया जिम्मेदार तो भड़क उठे लालू, जानिए क्या कहा?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के नवादा जिले में बुधवार की रात महादलित बस्ती में दबंगों ने 30 से अधिक घरों को आग लगाकर फूंक डाला। इस घटना को लेकर जब सियासत शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नवादा की घटना के लिए यादव समाज के लोगों को जिम्मेदार बताया है। इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मांझी के बयान पर पलटवार किया है। लालू ने केंद्रीय मंत्री पर हमला करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी भ्रमित कर रहे हैं। हम देखेंगे कौन समाज के लोग थे और ये घटना क्यों हुई है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नवादा में जो घटना हुई है, उसके पीछे यादवों का हाथ है। इसमें 12 यादव को पुलिस ने पकड़ा है। अब जैसे ही मांझी ने यादवों का जिक्र किया है तो लालू यादव भड़क गए हैं। इसी पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम देखेंगे कौन समाज के लोग थे।

impact add6

वहीं मांझी के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जीतन राम मांझी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री रहे हैं। वह इस तरह की भाषा जातीय उन्माद फैलाने वाली ना कहें। यह हाफ पैंट वालों की भाषा बोल रहे हैं। बीजेपी के साथ जाकर ऐसा बोल रहे हैं। अपराधी की कोई जाति या कोई धर्म नहीं होता है। आरजेडी प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए पूछा कहै कि सरकार क्या कर रही है? कहां है बिहार में कानून का राज?

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2