Saturday 13-Jun-2026

Bihar के तेज तर्रार IPS शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, सुपरकॉप ने कहा- बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी

Bihar के तेज तर्रार IPS शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, सुपरकॉप ने कहा- बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के तेज तर्रार आईपीएस शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया है। शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लांडे ने लिाा है कि मेरे प्रिय बिहार,पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को ख़ुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी। जय हिन्द।

बता दें कि शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार कैडर में रहने के दौरान उन्होंने बिहार के पटना, अररिया, पूर्णिया और मुंगेर जिलों में आरक्षी अधीक्षक के रूप में कार्य किया। पटना (मध्य क्षेत्र) के एसपी के रूप में वे काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने करियर में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया और सख्त कार्रवाई की।

impact add3

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे की पहली नियुक्ति मुंगेर जिले के नसल प्रभावित जमालपुर में हुई थी। पटना में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी अनोखी कार्यशैली के कारण शिवदीप पूरे देश में प्रसिद्ध हो गये। पटना कार्यकाल के दौरान शिवदीप ने मनचलों को खूब सबक सिखाया। रोहतास कार्यकाल के दौरान लांडे ने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी थी। फिल्मी अंदाज में उन्होंने खुद जेसीबी चलाकर अवैध स्टोन क्रेशरों को नष्ट करना शुरू किया तो माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस अभियान के बाद पुनः उनका तबादला कर दिया गया। लेकिन वे जहां भी रहते हैं, अपराध से समझौता नहीं करते हैं। उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा तीन साल के लिए महाराष्ट्र में प्रतिनियुक्ति दी गई थी।