Saturday 19-Sep-2026

छपरा में बड़ा हादसा, ऑर्केस्ट्रा के दौरान गिरा छज्जा; 100 से ज्यादा लोग घायल, मची चीख-पुकार

छपरा में बड़ा हादसा, ऑर्केस्ट्रा के दौरान गिरा छज्जा; 100 से ज्यादा लोग घायल, मची चीख-पुकार

छपरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के छपरा में छज्जा गिरने के कारण 100 से अधिक लोग घायल हो गए। मंगलवार की देर रात ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार सारण जिले के इसुआपुर मेले में ऑर्केस्टा बुलाया गया था। हजारों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान एक घर का छज्जा गिर गया, जिससे 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया जाता है कि करकटनुमा छज्जे पर खड़े होकर सैकड़ों लोग आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे, तभी छज्जा टूट गया। छज्जा टूटने से सैकड़ों लोग नीचे गिर गए, जिस वजह से छत पर चढ़े कई लोग घायल हो गए। आनन फानन से घायल को इसुआपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कई सारे लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में हो रहा है।

लोगों की चीख पुकार से लोग कुछ घबराकर भागने लगे। इसी क्रम में जो गिरा उसके ऊपर से लोग गुजरते गए। भीड़ ज्यादा होने की वजह से संभलने का भी मौका नहीं मिला। कुछ लोगों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन बावजूद इसके भगदड़ मच गई।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6