Saturday 13-Jun-2026

अररिया में पत्रकार हत्याकांड के आरोपित का मर्डर, गोलिया से भूना; कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से आया था बाहर

अररिया में पत्रकार हत्याकांड के आरोपित का मर्डर, गोलिया से भूना; कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से आया था बाहर

बिहार के अररिया जिले में साल 2023 में हुए पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित भवेश यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भवेश यादव के साथ बाइक पर सवार उसका एक साथी को अपराधियों की गोली से घायल हुआ है। उसका इलाज पटना में चल रहा है। घटना बुधवार की बताई गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

बदमाशों की संख्या कितनी थी और किसने गोली मारी है, यह अभी पता नहीं चला है। बताया गया है कि भवेश यादव को तीन से चार गोली लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही भवेश यादव जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि कितनी गोली लगी है। गौरतलब है कि पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित भवेश का आपराधिक इतिहास रहा है। पत्रकार हत्याकांड से पहले भी वह कई बार जेल जा चुका था।

अररिया एएसपी रामपुकार सिंह ने कहा कि मामले को लेकर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम पहुंची और सबूतों को जुटाया। वहीं एसपी अमित रंजन ने कहा कि दो गुटों में झड़प हुई है। एक व्यक्ति की इसमें मौत हो गई है। एक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।