Sunday 08-Mar-2026

मुजफ्फरपुर में आदमखोर सियार का आतंक, 20 से अधिक लोगों को काटकर किया घायल; दहशत का माहौल

मुजफ्फरपुर में आदमखोर सियार का आतंक, 20 से अधिक लोगों को काटकर किया घायल; दहशत का माहौल

मुजफ्फरपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

मुजफ्फरपुर के शेरपुर पंचायत स्तिथ बंगरा गांव व माधोपुर सुस्ता में सियार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर तक 20 से अधिक महिला, बुजुर्ग, बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया है। सियार आदमखोर बन चुका है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जगह-जगह पर जाल और केज डाल रखा है। नहर से लेकर जंगल तक में वन विभाग की टीम सियार को ढूढने के लिए सर्च अभियान चला रही है।

ग्रामीण नरेश राम ने बताया की पिछले 4 दिनों से गांव के लोग सो नहीं पा रहे हैं। रात दिन जगे हुए हैं। पहले लगा था की एक सियार या लकड़बग्घा होगा। लेकिन, इनकी संख्या अधिक है। 7 से 8 सियार और लकड़बग्घा गांव में घूम रहा है। गांव के लोग लाठी, भाला, तलवार लेकर रातभर जाग रहे हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अबतक 20 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। पिछले दो दिनों से वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। लेकिन, वह पकड़ा नहीं जा सका।

गांव के बच्चे नहीं जा रहे स्कूल
ग्रामीणों ने बताया की दो दिन से बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। कोचिंग तक पढ़ने नहीं जा रहे हैं। बच्चों को अकेला देखकर सियार हमला कर रहा है। इससे बच्चे काफी डरे हुए हैं। बच्चे झुंड बनाकर नोकिया भाला और लाठी लेकर घर के बाहर खड़े रहते हैं। गांव के लोग काम पर भी नहीं जा रहे हैं।

10 हजार से अधिक की है आबादी:
हसन बंगरा के सरपंच नंदन झा ने बताया की पिछले तीन-चार दिनों से बंगरा के 9,10,11 समेत अन्य वार्ड में जानवर से खतरा था। लेकिन, सुबह से माधोपुर के लोग भी डरे हुए हैं। इन दो पंचायतों के करीब 10 हजार से अधिक की आबादी दहशत में हैं।

नहर के किनारे मौजूद जंगल को कराया गया साफ:
ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों के घायल होने के बाद प्रशासन की आंख खुली है। नहर किनारे के बड़े-बड़े जंगल को साफ किया जा रहा है। ताकि, आदमखोर जानवर को पकड़ा जा सके। इधर, वन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया की सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही सियार को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5