परिजनों ने बताया कि बारात में फोम उड़ाने को लेकर के विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोग लाठी डंडा से उसे पीटने लगे। आनन फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
साहिल समेत तीन-चार बच्चे पवन झा के दरवाजे पर खेल रहे थे। विजय झा घर से हाथ में चाकू लेकर निकला और साहिल पर वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से लहूलुहान साहिल घटनास्थल पर ही गिर गया। चाकू मारने के बाद विजय झा अपने घर में जाकर छिप गया था।
तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि देखिए, खुलेआम कैसे बीजेपी नेता दुकानों में घुस व्यवसायियों पर पिस्तौल तान दे रहे हैं। गाली-गलौज के साथ मार-पीट कर रहे है। रंगदारी नहीं तो धंधा बंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी की यही कार्य संस्कृति है। जो जितना बड़ा गुंडा, बलात्कारी, अपराधी और रंगबाज वो उतना ही बड़ा नेता बनने की ओर अग्रसर।
कोचिंग संस्थान में एक छात्र पिस्तौल लेकर पहुंचा। इस दौरान छात्र ने फायरिंग कर दी। छात्र के द्वारा की गई फायरिंग में एक छात्रा को गोली लग गई। ये घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद कोचिंग संस्थान में हड़कंप मच गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आदमखोर सियार ने आतंक मचा रखा है। अभी तक आदमखोर सियार ने 20 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। दहशत के कारण लोग रात में सो नहीं रहे हैं। वहीं बच्चों ने भी डर के मारे स्कूल जाना बंद कर दिया है।
पुलिस की पूछताछ में काजल ने कहा कि बेटी के कारण वह अपने प्रेमी के पास नहीं जा पा रही थी। जब भी घर से निकलती थी तो बेटी लिपट जाती थी। इसलिए उसने बेटी को मार दिया। फिर शव को ट्रॉली बैग में रखकर छत से घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया।