Wednesday 29-Jul-2026

मुजफ्फरपुर में 3 साल के मासूम की निर्मम हत्या, पेट में घोंपा चाकू; आंत बाहर निकली

मुजफ्फरपुर में 3 साल के मासूम की निर्मम हत्या, पेट में घोंपा चाकू; आंत बाहर निकली

मुजफ्फरपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

मुजफ्फरपुर जिले के दिघरा में दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के मासूम साहिल कुमार के पेट में विजय झा ने मंगलवार को चाकू घोंप दी। इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दिघरा दास टोला में छापेमारी कर आरोपी पवन झा के पुत्र विजय झा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस चाकू को भी जब्त कर लिया, जिससे हत्या की गई है। बताया जाता है कि जैसे ही आरोपी ने मासूम साहिल के पेट में चाकू मारा उसकी आंत बाहर निकल आई। साहिल के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। पिता शंकर दास व परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। वहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि लोगों का कहना है कि विजय झा स्मैकिया है। पहले भी वह मोहल्ले के लोगों पर हमला कर चुका है। उसने घटना को क्यों अंजाम दिया है, इस बारे में पूछताछ होगी।

impact add6

ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को बताया कि साहिल समेत तीन-चार बच्चे पवन झा के दरवाजे पर खेल रहे थे। विजय झा घर से हाथ में चाकू लेकर निकला और साहिल पर वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से लहूलुहान साहिल घटनास्थल पर ही गिर गया। चाकू मारने के बाद विजय झा अपने घर में जाकर छिप गया था। बच्चे के पिता शंकर दास के बयान पर आरोपित विजय झा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

साहिल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एसकेएमसीएच में इलाज में विलंब करने के कारण बच्चे की हालत बिगड़ी, जिसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों ने एसकेएमसीएच में हंगामा किया। वहीं, एसकेएमसीएच के अधीक्षक प्रो डॉ कुमारी विभा ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर थी, शरीर से अधिक ब्लड निकल गया था, इमरजेंसी में आने के साथ ही इलाज शुरू कर दी गई थी। इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6